ज्वाली: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर का तबादला

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में सरकारी टीचर द्वारा स्कूल की जमा एक की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत उपरांत जहां पुलिस ने टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है, तो वहीं शिक्षा विभाग ने भी जांच बैठा दी है। इसी कार्रवाई के बीच शिक्षा विभाग ने उक्त टीचर का तबादला तुरन्त प्रभाव से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौरिया (शिमला) में कर दी है।

बीपीईओ ज्वाली प्रभात चन्द्र पावा ने भी स्कूल की सेक्सुअल ह्रासमेन्ट कमेटी की अध्यापिकाओं सहित अन्य टीचरों व एसएमसी के बयान कलमबद्ध करके आगामी कार्रवाई हेतु शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। बीपीईओ ज्वाली की रिपोर्ट में सेक्सुअल ह्रासमेन्ट कमेटी ने स्वीकार किया है कि जमा एक की छात्राओं ने टीचर की मौखिक शिकायत की थी। अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह के बोल

इस बारे में शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह ने कहा कि टीचर की फिलहाल टीचर की ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है तथा अगर टीचर दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि टीचर को बख्शा नहीं जाएगा।

ये था मामला

गौर रहे कि टीचर ने 21जून 2024 को स्कूल में जमा एक की छात्रा से छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर की थी। उसके बाद 24 जून 2024 को पुलिस थाना ज्वाली में की थी, जिस पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। शिक्षा विभाग ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए कमेटी गठित करके जांच बैठाकर रिपोर्ट मांग ली थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...