ज्वाली के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा: चंद्र कुमार

--Advertisement--

कृषि मंत्री ने नगरोटा सूरियां तथा कोटला में सुनी जनसमस्याएं

नगरोटा सूरियां, 21 जुलाई – निशा ठाकुर

कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निवारण के साथ उनकी मांगों के अनुरूप सभी क्षेत्रों का संतुलित व समान विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संकट के बाद अब प्रदेश सरकार मजबूत स्थिति में है और विकास कार्यों को युद्धस्तर पर अमलीजामा पहनाया जाएगा। कृषि मंत्री आज रविवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगरोटा सूरियां तथा कोटला में जनसमस्याएं सुनने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के पश्चात कांग्रेस सरकार के समक्ष कई चुनौतियां आईं जिनमें पिछले वर्ष बरसात में आपदा और राजनीतिक चुनौती प्रमुख थी,जिनका सामना प्रदेश सरकार ने मजबूती से सामना किया है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। बच्चों, महिलाओं, किसानों व बागवानों सहित प्रत्येक वर्ग के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

चंद्र कुमार ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय से नगरोटा सूरियां की प्रमुख सड़कें दयनीय स्थिति में है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी की सरकार में ज्वाली विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि 8 किलोमीटर लंबी कथोली से वनतुंगली सड़क पर 10 करोड़ रुपये तथा 7 किलोमीटर लंबी घाड़ जरोट-परगोड़ सड़क पर 7 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इन सड़कों का निर्माण एफडीआर तकनीक से किया जाएगा और इनकी उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश की इन्का कावेरी प्राइवेट लिमिटेड़ कंपनी को टेंडर अवार्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने सॉइल टेस्टिंग कर ली है और बरसात के बाद युद्धस्तर पर इसका कार्य शुरू किया जाएगा।

प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है,नगरोटा सूरियां क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी तथा पर्यटन को बढ़ावा देने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, क्योंकि राज्य के हज़ारों परिवार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार नगरोटा सूरियां क्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि पौंग क्षेत्र को विकसित करने के लिए स्वदेश दर्शन 2.0 में भी शामिल किया गया है। कृषि मंत्री ने अधिकारीयों से कहा कि वे लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करना सुनिश्चित करें ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा,जिला महिला कांग्रेस सचिव रीना घरोच,ज़िला कांगड़ा कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा सुषमा चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रामपाल धीमान,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष राज शहरिया,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल रैणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...