ज्वाली: उपस्वास्थ्य केंद्र ताहलिया धराशायी होने की कगार पर, कभी भी हो सकता है हादसा

--Advertisement--

Image

ज्वाली/भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन उपस्वास्थ्य केंद्र ताहलिया के भवन की हालत खस्ता हो चुकी है। भवन किसी भी समय धाराशाई हो सकता है। दीवारों व छत से प्लास्टर गिर रहा है और दीवारों में दरारें पड़ चुकी है। इससे स्टाफ सहित आने जाने वाले मरीजों को घायल होने का खतरा मंडरा रहा है।

इस कारण उपस्वास्थ्य केंद्र में लोग प्रवेश करने से भी कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन कि जर्जर हालत की वजह से हर माह बच्चों वाली महिला के टीकाकरण करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जानकारी के लिए बता दें कि उपस्वास्थ्य केंद्र ताहलियां तीन हजार लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करता है। बारिश होने से छत व दीवारों से भी पानी का रिसाव होता है।

अमित गुलेरिया ,साहिल गुलेरिया,आयुष गुलेरिया लवू मनकोटिया , सुदर्शन मनकोटिया आदि ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और विधायक अर्जुन ठाकुर से मांग की है कि जल्द ही इस भवन को नया भवन दिया जाए। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

विधायक अर्जुन ठाकुर के बोल

जब इस बारे में जब ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे आपके माध्यम से इस मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। में इसकी पूरी जानकारी पंचायत प्रधान से लूंगा। यदि ऐसा है तो जल्द ही भवन के वजट का प्रवधान कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...