ज्वाली: अशोका कॉपी हाउस में लगी आग, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

नगर पंचायत ज्वाली के अधीन वार्ड नंबर तीन भनेई में अशोका कॉपी हाउस में सोमवार देर रात्रि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार दुकान मालिक गुलशन कुमार ने बताया कि वह रात करीबन 10 बजे दुकान को बन्द करके घर को गया तथा रात करीबन डेढ़ बजे किसी ने फोन से सूचित किया कि दुकान में आग लग गई है।

दुकानदार गुलशन कुमार ने बताया कि सूचना मिलेते ही हम दुकान में पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं। स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड ज्वाली को सूचित किया गया लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।

गुलशन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में रखा शेंपू, हेयर ऑयल, लक्स के गारमेंट्स सहित दुकान में रखा 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया।

इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया तथा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पटवारी ने भी मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया।

पार्षद सुषमा परमार के बोल

पार्षद सुषमा परमार ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए तथा फायर ब्रिगेड ज्वाली के खिलाफ एक्शन लिया जाए।

एसडीएम ज्वाली के बोल

इस बारे में एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने से बात हुई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दुकानदार को फौरी राहत दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IND vs PAK: टी-20 विश्व कप की ‘सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी’, आखिरी लाहौर के टेबल पर क्या हुआ?

हिमखबर डेस्क टी-20 वल्र्ड कप 2026 की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी...

16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू: जिला रोजगार अधिकारी

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी...

गैस्ट हाऊस में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, ‘सफेद जहर’ के साथ 2 युवक गिरफ्तार

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में...