ज्‍वालामुखी शक्तिपीठ के बस स्‍टैंड पर लगी स्‍क्रीन में दिखाई जा रही अकबर की तस्‍वीर,विहिप ने खोला मोर्चा

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा

ज्वालामुखी बस स्टैंड पर लगाई गई डिस्‍पले पर अकबर की फोटो बार-बार दिखाने से विश्व हिंदू परिषद प्रशासन के खिलाफ आगबबूला हो गई है। विश्व हिंदू परिषद के कांगड़ा विभाग के सह मंत्री कुलदीप राणा, जिला देहरा के अध्यक्ष पवन बजरंगी, विशेष संपर्क प्रमुख देशराज भाटिया, भूपेंद्र राणा, सर्वजीत सिंह, राजकुमार आदि कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया है। इन्‍होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि हिंदू विरोधी मुगल शासक की फोटो डिस्‍पले से तुरंत हटाई जाए। पवन बजरंगी ने कहा स्थानीय प्रशासन जानबूझकर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहा है, जोकि कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार इन हिंदू विरोधी अधिकारियों पर कड़ी करवाई करे। हिंदू धर्म और हिंदुओं के मंदिरों को तहस नहस  करने वाले इस मुस्लिम आका की फोटो तुरंत हटाई जाए, क्योंकि शारदीय नवरात्र चल रहे हैं और श्रद्धालुओं में गलत संदेश जा रहा है। इस फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा इस मुस्लिम आका ने ज्वालामुखी मंदिर का नामोनिशान मिटाने के लिए भरसक प्रयास किए थे। लेकिन यह राजा दैवीय शक्ति के आगे सफल नहीं हो पाया था। आखिरकर उसे हिंदुओं के देवी देवताओं के आगे नतमस्तक होना ही पड़ा था। अगर डिस्‍पले से अकबर की फोटो को डिलीट नहीं किया गया तो विश्व हिंदू परिषद प्रशासन के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेगी।

ज्‍वालामुखी के साथ अकबर का इतिहास जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उसने अहंकार में आकर माता की पवित्र ज्‍योतियों को बुझाने का प्रयास किया था, इसके लिए उसने नहर भी बनवा दी थी। लेकिन जब वह सफल नहीं हो पाया तो वह झुकने को मजबूर हुआ था। आज भी अकबर की नहर के निशान यहां मौजूद हैं।

नगर परिषद ज्‍वालामुखी के अधिकारी हितेश कुमार का कहना है कि ज्‍वालाजी बस स्टैंड पर लगी डिस्‍पले से अकबर की फोटो को तुरंत हटा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...