छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआइ टीम आज भरमौर में देगी दबिश, बैंक शाखाओं का रिकार्ड खंगालेगी

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच करने सीबीआइ टीम चंबा पहुंच गई है। आज शनिवार को भरमौर में बैंकों में दबिश देगी। इस दौरान कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए जाएंगे। वहां प्रभावित विद्यार्थियों से भी पूछताछ की जाएगी। ये वो छात्र होंगे, जिनके नाम पर बैंकों में फर्जी खाते खोले गए थे।

इनके नामों की छात्रवृत्तियां निजी संस्थानों के लोगों, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने डकारी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी के छात्रों के हितों के साथ इन्होंने बड़ा खिलवाड़ किया। भरमौर में एसटी के छात्रों से पूछताछ होगी।

चंद छात्रों को ही असली लाभ मिला, बाकी कागजों में फर्जीवाड़ा चलता रहा। यह घोटाला पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 2013 से 2017 तक हुआ। मौजूदा सरकार ने इसका पर्दाफाश किया। यह घोटाला 265 करोड़ से अधिक का है।

इसी संबंध में सीबीआइ ने प्रदेश के चार जगहों ऊना, बद्दी, परवाणू, घुमारवीं से रिकार्ड कब्जे में लिया है। अब इसकी गहन पड़ताल होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...