ज्वालामुखी के गुम्मर में नशे की भेंट चढ़ा युवक, फांसी लगाकर दी जान; प्रधान बोलीं- ‘पंचायत में नशे का बड़ा रैकेट’

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

ज्वालामुखी की समीपवर्ती पंचायत गुम्मर में 37 वर्षीय युवक सोनू ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पंचायत प्रधान शिमला देवी का कहना है कि एक और परिवार नशे की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत में नशे का बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है।

कई बार इस बारे में प्रशासन को सचेत किया, लेकिन उचित कार्रवाई न होने की वजह से युवा नशे की जकड़ में आ रहे हैं। कुछ समय पहले भी यहां पर एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। इसके अलावा भी कई घटनाएं हुई हैं।

मृतक सोनू चालक का काम करता था, लेकिन नशे के कारण उसने नौकरी छोड़ी और मजदूरी करने लगा। गलत संगत में पड़कर अपने परिवार को भी गंवा बैठा। उसकी पत्नी रीना देवी इस वजह से मायके में रहती है। उसका एक लड़का और लड़की भी है।

पत्नी रीना ने पुलिस को बताया कि यहां कुछ लोग उसके पति को शराब पीने के लिए मजबूर करते थे। पति अक्सर नशे में घर आता था और पिटाई करता था, जिससे बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा था। यही कारण था कि उसे ससुराल छोड़ कर मायके जाना पड़ा।

थाना प्रभारी विजय कुमार के बोल

थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दहला मंडी: कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम गला रेतकर हत्या, बाइक सवार हत्यारे फरार

हिमखबर डेस्क मंडी जिला के सरकाघाट के नैण गांव में एक...

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...