भाजपा ने किया राष्ट्र के सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने का कार्य

--Advertisement--
भाजपा ने किया राष्ट्र के सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने का कार्य : कुलदीप सिंह चम्बयाल पुर्व पंचायत समिति अध्यक्ष धर्मपूर, मण्डी, हि प्र.

मंडी – अजय सूर्या

स्वतंत्रता के बाद से कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण के लिए सुई से जहाज, विश्वविद्यालय, बांध, रेलवे, बैंकिंग सेक्टर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और स्वतंत्र संवैधानिक एजेंसियों जैसे महान संस्थान बनाए हैं और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है, देश के कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा के तौर पर पैन्सन लागू करना, हरित क्रांति,रोजगार के साधन उपलब्ध किये लेकिन भाजपा ऐसे सभी अच्छे कामों को खत्म करने में अथक रूप से लगी हुई है।

फौज भी ठेके प्रथा अग्निवीर जैसी योजनाओं को चलाना और संवैधानिक एजेंसियों की स्वायत्तता छीन ली है, सार्वजनिक उपक्रमों को अपने दोस्तों अदानी, अडानी को बेचकर सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर कर दिया है और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में निवेश कम कर दिया है और फिर भी राष्ट्र के नाम पर लोगों को गुमराह कर वोट मांग रहे हैं जो राष्ट्र के लिए चिंता जनक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से सभी प्रकार के कारोबार, व्यापार,स्थाई रोजगार ठप पड़ रहे हैं । उन्होंने कहा है कि इतना ही नहीं, भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल एजेंट बेरोजगार युवाओं और अन्य इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का ब्रेनवॉश कर रहे हैं ताकि वे यह मान लें कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया है।

हर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता को इस प्रवृत्ति का विरोध करना चाहिए और भाजपा के झूठ को उजागर करना चाहिए।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

SIS India Limited द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के...

गगल में दर्दनाक हादसा: बस ने कुचला रछियालू का युवक, मौके पर मौत

कांगड़ा के गगल में मांझी पुल के पास दर्दनाक...