जोगेंद्रनगर पहुंची सीआइडी और फोरेंसिक की टीम, ज्योति के परिजनों से की मुलाकात

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में ज्योति की संदिग्ध मौत का मामला सुलझाने राज्य अपराधिक नियंत्रण ब्यूरो व फोरेंसिक टीम ने आते ही पुलिस स्टेशन जोगेंद्रनगर में दबिश देकर सारा रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। आज सुबह ज्योति के परिजनों से बात कर मामले से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई हैं करीब तीस मिनट तक परिजनों से बात कर घटना सथल के लिए परिजनों के साथ रवाना हो गई है जहां आज सीन रिक्रेयट किया जाएगा।

एसआटी टीम के साथ फोरैंसिक के उच्च अधिकारियों ने भी मोर्चा सभांला हैं। वह भी मौके पर रवाना हुए हैं

देर रात जोगेंद्रनगर पहुंचे सीआइडी के पुलिस अधीक्षक, डीएसपी स्‍तर के अधिकारी भी पंहुचे हैं। आज घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जाएंगें इस दौरान ज्योति के परिजनों से और भी पूछताछ कर जानकारी हासिल कर जांच आगे बढे़गी। पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने सीआइडी की एसआइ टीम के जोगेंद्रनगर पंहुचने की पुष्टि की है।

इधर फोरैंसिक टीम के सहायक निदेशक नसीब सिंह पटियाल, साईटिफिटिक संजीव सिंह ने बताया कि आज घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये जाएंगे। सीआइडी एसआइटी के प्रमुख पुलिस अधीक्षक सीआइडी वीरेंद्र कालिया ने बताया कि पुलिस से रिकार्ड कब्जे में लेने के बाद वह घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं जहां पर ज्योति की संदिग्ध मौत पर सीन रिक्रेयट कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...