जोगिंद्रनगर में दिन दिहाड़े युवक से छीना झपटी, तीन बाइकों पर आए थे नकाबपोश

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर/मंडी – अजय सूर्या                    

जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मसोली के बाग पहलूण गांव में दिन दिहाड़े राह चलते एक युवक के हाथ से तीन नकाबपोशों द्वारा मोबाईल छिनने का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय निकेश शर्मा से दिन-दिहाड़े तीन नकाबपोश बाइकरों ने मोबाइल छिनने का प्रयास किया।

निकेश ने बताया कि वह दवाई लेने गया था तो सड़क पर तीन बाईकों पर तीन नकाबपोश आए और उसके साथ मारपीट करने लग गए और उसके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। हालांकि इसमें सफल नहीं हो पाया। निकेश ने शोर मचाया, जिससे बदमाश बिना मोबाइल के ही बाईक पर भागने में सफल रहे। निकेश का मोबाइल टूट गया, लेकिन निकेश को गंभीर चोटें नहीं आई।

निकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी बातों से प्रतीत हो रहा था कि वे सभी कांगड़ा के रहने वाले हैं। वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोग, विशेषकर निकेश की मां सपना देवी और ग्राम पंचायत मसोली की प्रधान अंजना शर्मा, पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील की है। सपना देवी और अंजना शर्मा का कहना है कि यदि ऐसे अपराधी खुलेआम घूमते रहे तो लोगों को अपने बच्चों को घरों से बाहर भेजना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि अज्ञात बाइकरों की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...