जेसीबी से सड़क उखाड़ बना दिया स्पीड ब्रेकर, दुर्घटनाओं का खतरा बड़ा, ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर किया जा काम,विभाग ने मूंदी आँखे

--Advertisement--

जेसीबी से सड़क उखाड़ बना दिया स्पीड ब्रेकर, दुर्घटनाओं का खतरा बड़ा, ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर किया जा काम, विभाग ने मूंदी आँखे

इंदौरा – मोनू ठाकुर 

इंदौरा क्षेत्र में इंदौरा – सनौर मार्ग पर सड़क के किनारे ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे तार बिछाए जाने का काम किया जा रहा है, लेकिन कंपनी के ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है।

नाली निकालने के बाद सड़क के किनारे न तो मिट्टी ठीक से बिछाया जा रहा है और न ही सड़क से 5 मीटर दायरे के बाहर यह नाली निकाली जा रही है। जिससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

वहीं अब ठेकेदार द्वारा रात के अंधेरे में ही बाजार क्षेत्र में जे सी बी लगाकर सड़क के आर पार नाली खोद डाली और तार बिछाने के बाद न तो सड़क की स्थिति को सुधारा गया और न ही वहाँ मिट्टी की साफ सफाई सही से की गई।

जिससे वहाँ मिट्टी का लगभग आधा फुट ऊँचा स्पीड ब्रेकर बन गया है। जिससे आवागमन में वाहन चालकों परेशानी का सामना करना पड़ है।

बता दें कि बाजार क्षेत्र में श्रमिकों की मदद से नाली निकाली जानी थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा जे सी बी लगाकर काम निकालने का काम किया गया तो वहीं लोक निर्माण विभाग की सड़क व भूमि को नुकसान के लिए भी विभाग ने आँखें मूंदी हुई हैं। जिस पर स्थानीय जनता में रोष है।

कनिष्ठ अभियन्ता निश्चल सिंह सैनी के बोल 

इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता निश्चल सिंह सैनी से बात हुई उन्होंने बताया कि ठेकेदार को सड़क दुरुस्त के के आदेश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...