जेबीटी भर्ती से बीएड वालों को बाहर न किया तो उपचुनाव में करेंगे विरोध

--Advertisement--

Image

जेबीटी डीएलएड संयुक्त मोर्चा ने सरकार को इस बाबत फैसला लेने के लिए 28 अक्तूबर तक की मोहलत दी है। इनके पक्ष में फैसला नहीं होने की सूरत में उपचुनावों में सरकार का विरोध करने की चेतावनी दी गई है। हिमाचल सरकार पर हाईकोर्ट में सही तरीके से मामले का पक्ष नहीं रखने का आरोप लगाते हुए संयुक्त मोर्चा ने सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर जेबीटी अभियान भी चला दिया है।

शिमला- जसपाल ठाकुर

जेबीटी भर्ती के लिए बनाए गए आरएंडपी (भर्ती एवं पदोन्नति) नियमों से बीएड करने वालों को बाहर करने की मुहिम तेज हो गई है। जेबीटी डीएलएड संयुक्त मोर्चा ने सरकार को इस बाबत फैसला लेने के लिए 28 अक्तूबर तक की मोहलत दी है। इनके पक्ष में फैसला नहीं होने की सूरत में उपचुनावों में सरकार का विरोध करने की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल सरकार पर हाईकोर्ट में सही तरीके से मामले का पक्ष नहीं रखने का आरोप लगाते हुए संयुक्त मोर्चा ने सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर जेबीटी अभियान भी चला दिया है। जेबीटी डीएलएड संयुक्त मोर्चा के संयोजक रवि नेगी का कहना है कि 28 अक्तूबर को यदि जेबीटी के केस का निर्णय नहीं लिया गया तो मौजूदा सरकार के खिलाफ  जेबीटी पास विद्यार्थी मोर्चा खोलेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 40 हजार बेरोजगार विद्यार्थी पिछले 3 सालों से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। मौजूदा आरएंडपी नियमों में बीएड का जेबीटी की पोस्ट के लिए कोई स्थान नहीं है, फिर भी इस मामले को सरकार के ढीले रवैये के कारण कोर्ट में लटकाया जा रहा है।

सरकार की इस लापरवाही के चलते बीते तीन सालों से मानसिक और आर्थिक रूप से विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। नेगी ने कहा कि आज स्थिति यह है कि जेबीटी के छात्र दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। मौजूदा सरकार ने यदि समय रहते हुए सही निर्णय नहीं लिया तो आने वाले उपचुनाव में इसका नुकसान भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...