जूनून ने किया सपना पूरा, दो भाई दुकानदार से बने जज; बिलासपुर में चलाते थे किराने की दुकान..पढ़ें दिलचस्प कहानी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हौंसले बुलंद हों तो कोई भी मुकाम नामुमकिन नहीं लगता। ऐसा ही कुछ करिश्मा जिला बिलासपुर की नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के दो भाईयों ने कर दिखाया है। यहां एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले दोनों भाई देश के अलग-अलग राज्यों में बतौर जज चयनित हो गए हैं।

जिला में स्वारघाट बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित कल्लर पंचायत में उनके पिता नंद लाल ठाकुर की एक छोटी सी किराना की दूकान है और उन्होंने कड़ी मेहनत कर आज अपने बच्चों को एक मुकाम पर पहुंचाया है। बिलासपुर जनपद के कल्लर पंचायत के किराने की दुकान करने वाले पिता के दो बेटों विकास और विशाल ठाकुर का चयन सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है।

कल्लर गांव के नंद लाल ठाकुर के बड़े बेटे विशाल ठाकुर का चयन उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा 2022 में सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है, जबकि विशाल के छोटे भाई विकास ठाकुर का चयन छह महीने पहले ही जज के पद में हुआ है। विशाल के पिता नंदलाल ठाकुर दुकानदार हैं, जबकि माता बिंद्रा ठाकुर गृहिणी हैं।

विशाल के छोटे भाई विकास ठाकुर मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विशाल ठाकुर ने अपनी एलएलबी एवं एलएलएम की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल कल्लर तथा उसके पश्चात क्रिसेंट पब्लिक बिलासपुर और 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं से पूरी हुई है।

विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों को दिया है। विशाल ने कहा कि यह उनके माता पिता के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज उनके दोनों बेटे जज बन गए हैं। विशाल ने एलएलएम प्रवेश परीक्षा एआईएलईटी 2021 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली में भी देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था।

बता दें कि इनके छोटे भाई विकास ठाकुर भी मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट नियुक्त हुए हैं। इससे पहले विशाल हरियाणा न्यायिक सेवा 2021 में सिविल जज के लिए इंटरव्यू दे चुके हैं।

विशाल का कहना है कि यदि ठान ली जाए और यदि अपनी पूरी मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...