जीजा ने किया साली से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

--Advertisement--

पुलिस कर रही महिला के आरोपों की पड़ताल, ठोस सबूत तलाश किए जा रहे।

सोलन, 24 मार्च – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में साली ने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप जड़ा है। पीड़ित महिला का आरोप केवल दुष्कर्म ही नहीं है, बल्कि आरोपी द्वारा हदें पार करने से भी जुड़ा है। पीड़िता की मानें तो नग्न अवस्था में उसका वीडियो बना लिया गया। साथ ही तस्वीरें भी क्लिक की गई।

वीडियो को लेकर ब्लैकमेलिंग कर पीड़िता से बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता के इंकार पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती रही।

बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस तक पहुंचने का साहस तब जुटाया, जब आरोपी द्वारा उसके पति को भी वीडियो व फोटो भेजी गई। ब्लैकमेलिंग में पीड़िता को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न करवाने की भी धमकी दी जा रही थी।

नालागढ़ महिला थाना में पीड़िता की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस महिला के आरोपों की पड़ताल कर रही है। ठोस सबूत तलाश किए जा रहे हैं।

बद्दी के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया हैै। इसको लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...