जिस्मफरोशी का पर्दाफाश, दलाली के आरोप में पंजाब की युवती काबू

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के नज़दीकी गांव बसोली स्थित दो होटलों में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया गया है।

वीरवार बाद दोपहर सदर थाना की पुलिस टीम ने एकाएक दोनों होटलों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए धंधे में झोंकी जा रही कुछ युवतियों को रेस्क्यू किया है।

हालांकि पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है जिसके चलते अभी तक पुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई युवतियों का आंकड़ा साझा नहीं किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि गुप्त सूत्रों द्वारा पुलिस को यह जानकारी दी गई थी कि शहर के समीपवर्ती बसोली गांव के दो होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है।

यदि पुलिस वहां पर तुरंत छापेमारी करती है तो इसका भंडाफोड़ किया जा सकता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम का गठन करते हुए दोनों होटलों पर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने कुछ युवतियों को धंधे से रेस्क्यू किया है। हालांकि इस घटना को लेकर तुरंत दोनों होटल मैनेजर को भी काबू कर जांच शुरू कर दी है।

जबकि इस धंधे में दलाली करने की आरोपी युवती को भी पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए काबू किया है जोकि पंजाब की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि अभी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई खत्म होने के बाद ही रेस्क्यू की गई युवतियों का आंकड़ा साझा किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...