
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
सड़क ठीक न होना व वाहन में तकनीकी दिक्कत आना ही दुर्घटना का कारण है। सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों से होते हैं। लापरवाही से वाहन चलाना और नियमों को ताक पर रखकर चलना भी सड़क हादसों का मुख्य कारण है।
प्रशासन ने लंबे समय से जिला कांगड़ा में ब्लैक स्पाट को दूर करने के लिए काफी काम किया है। सड़कों की हालत सुधारी है। वाहनों की नियमित जांच की जाती है व उनकी फिटनेट को जांचा जाता है। व्यवस्था में सुधार के लिए जिला प्रशासन योजना बना रहा है।
सबसे बड़ी जरूरत अपने आपको समझने की है। जब तक हम नियमों का पालन नहीं करेंगे तब तक हादसों में सुधार नहीं होगा। जिला प्रशासन ने ब्लैक स्पाट पर काम किया है और लोक निर्माण विभाग को इन्हें सुधारने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने सड़कों के सुधार के लिए प्रदेश सरकार से पत्राचार किया है। इसमें ब्लैक स्पाट को सुधारने के लिए बात की है। हर उपमंडल में ब्लैक स्पाट का सुधार किया जाएगा। इसे लेकर बजट का प्रविधान होगा। हालांकि पहले से ही कई ब्लैक स्पाट में सुधार किया है।
मिशन मोड पर सरकार व जिला प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। कई योजनाएं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शुरू की हैं। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के सुधार के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से सड़क हादसों की रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं। पुलिस भी हादसे रोकने के लिए गंभीर है। प्रशासन की ओर से शीघ्र जागरूकता अभियान छेड़ा जाएगा।
पहले अतिक्रमण के कारण हादसे होते थे लेकिन अब मानवीय चूक के साथ तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। प्रशासन ने शहर के भीड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया है।
सड़कों की हालत में सुधार किया है। हादसों से बचने के लिए हमें अपने आप में सुधार करने की जरूरत है। पुलिस व प्रशासन अपने स्तर पर काम रहे हैं। सभी लोग यातायात नियमों का जरूर पालन करें।
सभी लोग यातायात निमयों का पालन करें। जब हम सुरिक्षत होंगे तो दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। एक-दूसरे की देखभाल करना हम सभी का दायित्व है। वाहन चलाते समय हम सभी को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है।
