
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
जिला अस्पताल बिलासपुर में पिछले 04 सालों से खराब पड़ी सिटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की मशीन व एमआरआई की सुविधा ना होने के साथ ही डॉक्टर्स की कमी को लेकर बिलासपुर सदर सीट से पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर ने मोर्चा खोल दिया है.
जी हां बिलासपुर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी से सम्बंधित पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर होने के बावजूद जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन व एमआरआई जैसी सुविधा ना होने के चलते निजी लैबस में टेस्ट करवाने को मजबूर होने का आरोप लगाया है.
साथ ही बम्बर ठाकुर ने अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी के चलते पोस्टमार्टम ना होने व मेडिशन डॉक्टर की कमी होने की भी बात कही है. साथ ही पूर्व विधायक ने एम्स बिलासपुर में 75 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स होने के बावजूद ओपीडी शुरू ना करने का आरोप लगाते हुए अगले 48 घंटो के भीतर जिला अस्पताल में सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व एमआरआई की सुविधा शुरू ना करने पर 06 अगस्त को अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल सुप्रिडेंट कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी भी दी है.
