जारी है संजय पराशर का युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान, पंद्रह युवाओं को मर्चेंट नेवी में दी नौकरी की स्पांसरशिप

--Advertisement--

जारी है संजय पराशर का युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान, साेमवार को पंद्रह युवाओं को मर्चेंट नेवी में दी नौकरी की स्पांसरशिप 

देहरा – शिव गुलेरिया

प्रदेश व जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में बेरोजगारी के दंश से अाहत युवाओं के लिए कैप्टन संजय पराशर अब भी बड़ी उम्मीद हैं। पराशर का युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान निंरतर जारी है। सोमवार को भी पराशर ने पंद्रह युवाओं को रोजगार से जोड़ा है और अब इन्हें मर्चेंट नेवी में नौकरी करने का अवसर प्राप्त होगा मिलेगा।

सभी युवाओं को नौकरी की स्पांसरशिप प्रदान कर दी गई है। डिप्लोमा इन नॉटिकल सांइस में करने के बाद ये युवा सीधे जहाज पर नौकरी करेंगे। वहीं, बेरोजगारी खत्म करने की कवायद में जुटे संजय पराशर ने फिर से दोहराया है कि युवाआें को रोजगार के क्षेत्र में मार्गदर्शन करना और नौकरी दिलवाना प्राथमिकता में शामिल है।

कैप्टन संजय प्रदेश व जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में मिशन रोजगार को लेकर बड़े पैमाने पर स्तर पर काम कर रहे हैं। काेरोनाकाल से लेकर अब तक वह अकेले अपने दम पर हजारों युवाओं के लिए रोजगार के साधनों का सृजन कर चुके हैं।

बड़ी बात यह भी है कि सभी युवाओं का चयन योग्यता के आधार पर किया जाता है और जसवां-प्रागपुर सहित प्रदेश के युवाओं को बड़ा प्लेटफार्म घर-द्वार पर ही उपलब्ध हो जाता है। एक बार पुन: युवाओं को उन्होंने तोहफा दिया है।

इसी कड़ी में पराशर ने मोहाली स्थित कार्यालय सोमवार को मंडी के नेरचौक के गांव टिक्करी निवासी ध्रुव गुलेरिया, भवारना के रोबिन सूद, बंडा, रक्कड़ के चेतन, बंगाणा के ननवीं गांव के कृष कानूगो, सिक्कर राजस्थान के पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, नुरपूर के गोलू मोहल्ला के आयुष, चरूड़ू, अंब से संचित, पलोह, प्रागपुर से अनमोल, मंडी सदर से कार्तिकेय कुमार, अंब के ऋषभ संधू, पीरसलूही, रक्कड़ के आकर्षित शर्मा और सरकाघाट मंडी से स्पर्श शर्मा का चयन डीएनएस के लिए हुआ है।

इन युवाओं का चयन होने के बाद नौकरी की स्पांसरशिप पराशर द्वारा दी गई है। इसके अलावा दो युवतियों का चयन भी मर्चेंट नेवी के लिए हुआ है।  कृष्णा नगर गगरेट से आंचल और हाटकोटी, शिमला से आस्था के चयनित होने के बाद उसे जाब की गारंटी दी गई है।

चुने गए अभ्यर्थियों ने बताया कि वे साधारण परिवारों से संबंध रखते हैं। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका चयन मर्चेंट नेवी में इस तरह हो जाएगा। पराशर ने उन्हें घर-द्वार पर ही रोजगार का अवसर उपलब्ध करवा दिया, जिसके लिए वह कैप्टन संजय के अाजीवन अाभारी रहेंगे।

वहीं, इन युवाओं के अभिभावकाें जितेन्द्र सिंह, सतीश, महेंद्र पाल, स्नेहलता, सुषमा कुमारी, सतपाल, विनोद कुमार और देवराज संधू ने बताया कि पराशर ने उनके बच्चों के भविष्य के लिए जो किया है, अाज के दौर में कोई कहां किसी के लिए सोचता है। सही मायनों में संजय पराशर में बच्चों का भाग्योदय कर दिया है।

वहीं, संजय पराशर ने कहा कि युवाअों के लिए रोजगार सृजन के लिए उनके प्रयास जारी हैं और विदेशों में भी युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में काम मिले, इसके लिए हाल ही में उन्होंने कई नामी कंपनी प्रबंधकों के कार्यालयाें में जाकर दौरा किया है। निकट भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम रहेंगे, ऐसी उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...