जानघी में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा मुख्यालय के साथ लगते जानघी के पास एक बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस बाइक में तीन लोग सवार बताए जा रहे थे। इस दुर्घटना में घायल तीनों सवार लोगों को काफी चोटे आई, जिन्हें स्थानीय लोगों ने जल्द ही चंबा के मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रैफर कर दिया।

अब वह सभी लोग खतरे से बाहर और सुरक्षित बताए जा रहे है। CCTV कैमरे में कैद इन बाइक चालकों की फोटों को जब खंगाला गया तो पता चला कि बाइक को चला रहा चालक मोटर साइकिल को फिल्मी स्टाइल में बहुत ही तेज गति से
चलता हुआ दिख रहा था, और सड़क से चलता हुआ सीधे साथ लगे सड़क के किनारे लोहे कि रेलिंग से टकरा गया।

गनीमत यह रही कि बाइक में सवार सभी लोग इस रेलिंग की वजह से बच गए, अन्यथा रेलिंग नहीं लगी होती तो कोई बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था। बरहाल मोटर साइकिल तो काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है पर इन सभी लोगों की जान अवश्य बच गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...