जसवीर नागपाल को चंबा भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

--Advertisement--

Image

चम्बा, धर्म नेगी 

चंबा जिला भाजपा को आज जसवीर नागपाल के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया। जसवीर नागपाल इससे पहले जिला भाजपा में उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनकी छवि जिला भाजपा में एक कर्मठ मृदुभाषी एवं मिलनसार नेता के रूप में प्रख्यात है। उनकी इस ताजपोशी से क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी की लहर व्याप्त है।

 

इस बारे में हिमाचल प्रदेश योजना आयोग के सदस्य एवं नगर परिषद डलहौजी के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में जिला चंबा में भाजपा और भी शक्तिशाली रूप में उभर कर सामने आएगी और उनका यह भी मानना है कि जसवीर नागपाल जैसे नेता सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।

 

उनकी ताजपोशी के लिए मनोज चड्ढा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष योगराज शर्मा के निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था जिस पर डीएस ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार सौंपा हुआ था।

 

इसके अलावा नगर परिषद डलहौजी के पार्षदों हरप्रीत सिंह मोनू, रीना जरियाल, बंदना कुमारी और ज्योति देवी ने भी नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल को बधाई दी और उन्हें इस पद पर नियुक्त करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...