जयराम सरकार ने IPS एसपी सिंह को सौंपी CID की कमान, रामेश्वर ठाकुर होंगे IG

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल सरकार ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में शीर्ष अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया है। होमगार्डस, अग्निशमन विभाग के कमांडेंट जनरल व एडीजीपी एसपी सिंह को सीआईडी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का दायित्व सौंपा है।

स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो के एडीजी के अतिरिक्त कार्यभार से  भी मुक्त किया गया है। सीआईडी के एडीजी होने के साथ-साथ कमांडेंट जनरल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी 1996 बैच की आईपीएस सतवंत अटवाल को स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो में एडीजी के पद का दायित्व दिया गया है।

पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी पीडी प्रसाद को दक्षिण रेंज में आईजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौजूदा आईजीपी हिमांशु मिश्रा 31 मई 2022 को सेवानिवृत हो रहे हैं।

स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो के आईजी रामेश्वर ठाकुर को आईजी, सीआईडी (इंटेलिजेंस) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। लोकायुक्त शिमला की एसपी रंजना चौहान का तबादला एसपी (प्रिजन्स) के पद पर किया गया है।

पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी (वैलफेयर) विनोद कुमार को एसडीआरएफ जुन्गा के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...