केंद्र सरकार ने प्रदेश को दिए सात नए स्टेडियम : राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

सोलन में निजी संस्थान द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया पहुंचे। सोलन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राकेश पठानिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है।

इसी कड़ी में केन्द्र सरकार ने प्रदेश को सात स्टेडियम की सौगात दी है। इस कड़ी में सोमवार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेंगे व खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। यह बात खेल मंत्री ने सोलन के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में खेलो इंडिया के तहत खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। अन्य जिलों में भी अपने स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होती रही है।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस बार सूखे का दौर ज्यादा चला। जिससे जंगल आग से धधक रहे हैं व वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।इस दौरान कई वन कर्मी आग की चपेट में भी आए हैं।

उन्होंने आग लगने का मुख्य कारण लोगों का निजी स्वार्थ बताया व कहा कि घासनीयों की सफाई के लिए लोग आग लगाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...