जयराम ठाकुर जुमला छोड़ एससीए चुनावों की तारीख का करे ऐलानः छतर ठाकुर

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आजादी के अमृतमहोत्सव पर बीते दिन आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा छात्र संघ ( एससीए) चुनाव बहाली पर दिए बयान को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हिमाचल के छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जुमला करार दिया है।

एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर कहा है कि पहले नगर निगम शिमला में विफलताओं के कारण अपनी हार को देखते हुए जयराम सरकार ने इसके चुनाव टाले और अब छात्रों में सरकार के प्रति बढ़ते रोष को देखते लगातार छात्र संघ के चुनाव टालना भाजपा और इसके छात्र संगठन की हार को दर्शाता है।

छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में छात्र संघ चुनावों की बहाली का वादा किया था, लेकिन जयराम सरकार ने बीते पांच साल से छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखा। अब जबकि पांच हप्ते भी विधानसभा चुनावों को नहीं बचे हैं तो फिर से चुनावी जुमला छात्रों के बीच में फैंक रहे हैं।

छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा है कि जयराम सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से संघ की मानसिकता वाले लोगों को शिक्षण संस्थानों में एडजस्ट कर रही है। छात्र इसका विरोध न कर सके और उनको लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखने के मकसद से सरकार इन चुनावों को  करवाने से पीछे हट रही है।

छतर सिंह ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री अब छात्रों को गुमराह करने बंद कर तुरंत छात्र संघ के चुनावों की घोषणा के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन को आदेश जारी करे ताकि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...

काँगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

हिमखबर डेस्क वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे,...