जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला, बोले सरकार ने नहीं की अच्छी परंपरा की शुरुआत

--Advertisement--

Image

शिमला, 23 जनवरी – नितिश पठानियां

जयराम ठाकुर ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभाला लिया है। जयराम ठाकुर ने पदभार संभालते ही सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दों को लेकर सदन के बाहर व अंदर जोरदार तरीके से अपनी बात रखेगा। सरकार के एक महीने के कार्यकाल में प्रदेश में अव्यवस्था का आलम हो गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार के निर्णय रद्द करने की जो शुरुआत की वो अच्छी शुरुआत नहीं है। आने वाले समय में पांच साल के फैसले भी रिव्यू किए जा सकते है। इस सरकार ने कुछ योजनाओं के नाम बदलने की शुरुआत की है।

शिक्षा के क्षेत्र में अटल जी के नाम पर बोर्डिंग स्कूल की जो योजना शुरू की थी उसका नाम बदलकर सरकार अब राजीव गांधी के नाम पर कर रही है जो स्वस्थ परंपरा नहीं है। नाम बदलकर योजनाएं चलाने का चलन अच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा कि ओपीएस देना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए संस्थानों को बंद करना सही नहीं है। डीजल की कीमतों में वृद्धि कर गरीबों पर महंगाई का बोझ डाला गया है।

कोविड के बावजूद बीजेपी की सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकार से कम कर्ज लिया। एक तरफ सरकार सरकारी खजाना खाली होने की बात कह रही है। दूसरी ओर छ सीपीएस बनाए गए हैं और अन्य लोगों को भी कैबिनेट रैंक दिए जा रहे हैं।

सीमेंट फैक्ट्री विवाद को सरकार का दायित्व है कि मामले को गंभीरता से ले और रास्ता निकाले, पहले की सरकारों ने भी मामले सुलझाए हैं। जब से यह सरकार सत्ता में आई है चारों ओर अव्यवस्था का आलम है।

क्या ऐसी ही व्यवस्था परिवर्तन करने की बात मुख्यमंत्री कर रहे हैं यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। संस्थानों में तालों के बाद सीमेंट फैक्ट्री में ताले लग गए यह सरकार तालों की सरकार बन कर रह गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...