जम्मू-कश्मीर में तैनात कांगड़ा के अग्निवीर नवीन कुमार की ड्यूटी के दौरान मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के हलूं गांव में शोक की लहर है। भारतीय सेना में अग्निवीर नवीन कुमार (25) की जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर में ड्यूटी के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से शहादत हो गई।

नवीन, जो कि जम्मू-कश्मीर राइफल्स में तैनात थे, 20 मई की आधी रात को इस हादसे का शिकार हो गए। नवीन कुमार अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और अभी अविवाहित थे। उनकी बहन शिवानी की शादी हो चुकी है।

यह दुखद है कि नवीन के पिता, स्वर्गीय राजमल, भी भारतीय सेना में 13 जैक राइफल्स में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पांच साल पहले ही उनका देहांत हो चुका था।

नवीन के परिवार में उनकी माता अजुध्या देवी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी, चाचा अशोक कुमार, चाची मंजू देवी और बहनोई मुनीष कुमार हैं। नवीन की शहादत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

नवीन कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव हलूं पहुंचेगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नवीन ने देश सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और उनका नाम हमेशा अमर रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...