जन मानुष सेवा संगठन कांगड़ा कर रहा समाज को प्रेरणा देने का कार्य : उपायुक्त कांगड़ा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

कोरोना महामारी की विकट स्थिति के समय तथा अन्य आम दिनों में निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा के लिए निरंतर काम करने वाले कांगड़ा के जाने-माने, जन मानुष सेवा संगठन, ने अपने वार्षिक सम्मान समारोह को आज 15 मई 2022, सूद भवन( वीरता, नजदीक बालाजी अस्पताल) कांगड़ा में धूमधाम से मनाया।

संगठन के इस वार्षिक सम्मान समारोह कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि के रुप में उपायुक्त कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल पहुंचे।

मुख्य अतिथि के यहां इस कार्यक्रम में पहुंचने पर जन मानुष सेवा संगठन सदस्यों द्वारा पुष्प भेंट देकर स्वागत किया गया।

उपायुक्त कांगड़ा ने अपने संबोधन के दौरान जन मानुष सेवा संगठन द्वारा निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा जन मानुष सेवा संगठन का कार्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व बारे प्रेरणा देने वाला है।

उन्होंने कहा कोरोना महामारी की विकट परिस्थिति में जहां एक तरफ सभी लोग एक दूसरे के पास आने से भी डर रहे थे, ऐसी परिस्थिति में इस जन मानुष सेवा संगठन ने आगे आकर लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किया।

उन्होंने कहा जहां किसी को खाने की सामग्री की जरूरत पड़ी वहां इन्होंने खाना पहुंचाया, जहां किसी को स्वास्थ्य सुविधा के उपकरणों की जरूरत पड़ी, वहां इस संगठन ने उन तक जरूरी उपकरणों को पहुंचाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा यह संगठन आम दिनों में भी लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा आगे रहता है।

आज के इस कार्यक्रम पर जन मनुष्य सेवा संगठन सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने के लिए संगठन के सदस्यों व विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

जन मानुष सेवा संगठन ने आज के इस विशेष मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। जिसमें लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस संगठन द्वारा आज 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने संगठन के लिए तीन कंसंट्रेटर देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने जन मानुष सेवा संगठन के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की भी बात कही।

अध्यक्ष जन मानुष सेवा संगठन पंकज ओबरॉय ने बताया कि वर्तमान समय में संगठन का और अधिक विस्तार किया जाएगा। संगठन हमेशा इस बात के लिए प्रयासरत रहेगा कि वह उस प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता पहुंचा सके जिसे उसकी सख्त जरूरत है।

जन मानुष सेवा संगठन के इस वार्षिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता, एसडीम कांगड़ा अरुण कुमार शर्मा, बीएमओ कांगड़ा संजय भारद्वाज, एसएमओ कांगड़ा विवेक करोल, संगठन के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...