
प्रागपुर- आशीष कुमार
आज हिमाचल कांग्रेस सेवादल द्वारा रक्कड़ में चलाए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया।
समापन समारोह की अध्यक्षता जिला कागड़ा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ब विधायक अजय महाजन ने की ।। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस जसवां परागपुर सुरिंदर मनकोटिया कांग्रेस सेवादल परागपुर के चेयरमैन जगवीर सिंह गगी ने अजय महाजन का परागपुर गेस्ट हाऊस में जोर शोर से उनका स्वागत किया ।।
समापन समारोह के उपरान्त एआईसीसी व पीसीसी के दिशा निर्देश अनुसार आसमान छुती महंगाई, भ्रष्टचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला असुरक्षा, खनन, वन, ड्रग , ट्रांसफर माफिया का साम्राज्य, गुंडागर्दी, कर्मचारियों पर अत्याचार व हमले, पैसे पकड़े जाने, अत्याचार, बढ़ती बेरोजगारी, गिरती अर्थ व्यवस्था व किसानों के शोषण के विरोधस्वरूप “जन-जागरण अभियान” के तहत रक्कड़ से प्रागपुर तक विरोधस्वरूप पद यात्रा निकाली गई।
अजय महाजन ने हिम खबर से बात करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार है मोर्चे पर विफल रही है इसका जबाब जनता 2022 में देगी ।। वही ब्लाक अध्यक्ष सुरिन्दर मनकोटिया ने बताया की महगाई करप्शन चरम पर है ।। जनता बेहाल है ।। हजारो पद विभागो में खाली पड़े है वो क्यो भरे नही जा रहे ।। युवाओ को रोजगार देना तो सरकार भूल गयी है ।। जसवा परागपुर की बात करें तो खनन माफिया हावी है गुंडागर्दी चरम पर है ।।
