जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

ऊना, 11 अप्रैल – अमित शर्मा

उपमंडल अंब के तहत रेलवे स्टेशन चुरूडू में जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 31 वर्षीय कांगड़ा के व्यक्ति की मौत हो गई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात्रि पंकज कुमार निवासी कांगड़ा अंब से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर चुरूडू पहुंचा। जहां हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के बाद दूसरी तरफ नई दिल्ली से आ रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे के दौरान पंकज कुमार के सिर व पैर पर चोट पहुंची, जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज कुमार, पुत्र राम पुकार निवासी डाकघर अप्पर परागपुर तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

रेलवे चौकी प्रभारी ऊना पुरूषोत्तम सिंह के बोल 

रेलवे चौकी प्रभारी ऊना पुरूषोत्तम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...