
नालागढ़ -सुभाष चंदेल
आज पंचायत प्रतिनिधियों व जनता के साथ ग्राम पंचायत किरपालपुर और ग्राम पंचायत खेड़ा को आपस मे जोडने वाले और जनता की डिमांड के अनुसार खेड़ा घराठ नदी 45 लाख की राशि से बनने वाले सात सपैन वाले 32 मीटर लंबे पुल के निर्माण कार्य को शुरू करवाया गया। इस पुल के बनने से जनता की बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा। ये जनता की बहुत बडी डिमांड थी। जिसका आज समाधान कर दिया गया और कार्य को शुरू करवा दिया गया। इसके लिए जनता ने जोरदार स्वागत और धन्यवाद।
उन्होंने बताया कि एक नए ट्रांस फार्म का भी जल्दी ही निमार्ण करवाया जायगा। वह श्मशान घाट के लिए भी जल्दी से जल्दी राशि उपलब्ध कराई जायेगी और बचे हुए घरों के लिए पेय जल उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा और इस पुल को बनाने के लिए जनता की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हल होगा। वह जनता को आने जाने के लिए बड़ी सुविधा उपलब्ध होगी।
ठाकुर ने बताया कि जनता से किए गए वादे के अनुसार इस पुल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है जो कि अगली बरसात से पहले बनकर तैयार हो जाएगा और जनता को इसके बनने से नदी का कोई खतरा नहीं सताएगा। इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। जनता की समस्याओं को सुना और अन्य बचे हुए कार्यों को भी उन्होंने जल्द से जल्द हल करने के लिए आश्वाशन दिया और जनता की डिमांड के अनुसार अन्य कार्यों को करने के लिए धन उपलब्ध करवाने के लिए आश्वाशन दिया जो की जल्दी से जल्दी पंचायत को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंचायत में बची हुई गलियों और बिजली पानी और अन्य बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी हल करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आश्रीवाद से प्रधानमत्री सड़क योजना, अनुसूचित जनजाति घटक, मुख्यमंत्री सड़क योजना, और बीबीएनडीए के तहत नालागढ़ में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों को ज्यादा तर पूर्ण कर दिया गया है और बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी पूरा करवा दिया जाएगा और पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।
ठाकुर ने बताया कि यहां जनता की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और बची हुई समस्याओं को भी जल्दी हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और बिजली पानी सड़कों की समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस सड़क को बनाने की जनता की बहुत डिमांड थी और आने जाने के लिए जनता को बडी मुस्किल का सामना करना पड़ता था। अब इसके बनने से जनता को बहुत लाभ होगा। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है । प्रदेश मे केन्द्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है।
उन्होंने बताया कि भिन भिन योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है ओर राज्य ओर केन्द्र सरकार द्वारा समय समय पर योजनाएं शुरू की जाती है। के एल ठाकुर ने कहा की इन कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा था और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इनके कार्यों को शुरू करवा दिया गया है और अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए ओर सभी कार्यों के निर्माण क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके।
उन्होंने जनता की अन्य समस्याओं को भी सुना कुछ का तो उन्होंने मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और बची हुई समस्याओं को सबंधित विभागों को सकत निर्देश दिए गए ताकि जनता के कार्य हो सके , देश की प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी किसान बिल वापस लिया है जनता ने इसका स्वागत किया और इसके लिए जनता ने माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया।
प्रधान गुरप्रताप सिंह , उप प्रधान मुकेश सैनी, पुर्व प्रधान धनीराम काला , वॉर्ड मेंबर प्रेम चौधरी, वॉर्ड मेंबर सकुंतलादेवी राजीव कपूर, मनोहर ठाकुर, प्रेम ठाकुर , जेई पवन चंदेल, जोगिंद्र सिंह, जगदीश कुमार , बलविंद्र सिंह,राम बहादुर रानी, अवतार सिंह, हरदयाल सिंह, अनंत राम रेखा देवी , रोशनी देवि, जसवीर कौर,सत्य देवी, शीला देवी ,लीला देवी , राममूर्ति , व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
