छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को कड़ी सजा देने की मांग

--Advertisement--

छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को कुनिहार की सामाजिक संस्थाओं ने कड़ी सजा देने की मांग की।

सोलन – रजनीश ठाकुर 

शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाले हेवान शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कुनिहार क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस विभाग व सरकार से की है ।

पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश मे अप्रिय घटनाओ का दौर चला हुआ है इसी कडी मे अब एक हैवानियत को भी शर्मसार करने वाली खबर सामने आई जिसमे एक अध्यापक ही अब भक्षक का रूप ले बैठा।

ये घटना सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र के साथ लगते गांव जयालंग की है जिसमे एक अध्यापक के ऊपर स्कूल की छात्राओ के साथ छेड़छाड के आरोप लगे है।

कुनिहार क्षेत्र के ज्यालग गाँव के प्राथमिक स्कुल के एक अध्यापक जिसका नाम इक़बाल भाटिया बताया जा रहा है ने एक छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है।

वही ज़ब स्थानीय लोगो को इस बात का पता लगा तो लोगो मे इस शिक्षक के खिलाफ गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा व स्थानीय संस्थाए जिसमे एहसास क्लब कुनिहार व सर्व एकता जनमंच भी अब एक साथ इसके समक्ष खुलकर खड़ा हो गया है व इस तरह के कृत्य को अंजाम देने वालों का सीधे एनकाउंटर करनेबकी मांग कर है , उनका कहना है कि ऐसी सोच रखने वालो का एनकाउंटर करना ही सबसे उपयोगी समाधान है।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रूमीत सिंह ठाकूर व संगठन के सदस्यों ने पुलिस थाने मे आरोपी को कडी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए आज एक ज्ञापन सौंपा।

वही सरकार से मांग रखी कि ऐसे कृत्य करने वालो पर कानून की सख्त से सख्त धाराएं लगाए ताकि उम्र भर इन जैसे लोगो को सलाखो के पीछे रखा जा सके।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में ऐसे अध्यापक है तोउन्हें सीधा टर्मिनेट क्य्या जाए,उनकी निजी सम्पति तक को सरकार अपने कब्जे में ले स्थानीय स्तर पर भी ऐसे लोगो का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

थाना प्रभारी मुकुल शर्मा के बोल 

इस पर थाना प्रभारी मुकुल शर्मा ने आश्वाशन दिया कि अध्यापक के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। किसीं भी महिला, बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। अगर शारीरिक शोषण जैसी कोई घटना होती है तो वह सीधे पुलिस से सम्पर्क करें। पुलिस दिन रात आपकी सेवा में ततपर है।

उन्होंने कहा की समय समय पर पुलिस प्रशासन स्कूलों में छात्राओं को गुड़ व बेड टच बारे में जागरूक अभियान चलाती है। उन्होंने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि इस तरह की कोई भी अप्रिय घटना व किसीं प्रकार का सन्दिग्ध व्यक्ति आपके आसपास नजर आए तो आप अपने स्थानीय पुलिस से ऐसी जानकारी साझा करें ।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर सर्व एकता जनमंच के अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, एहसास क्लब कुनिहार के अध्यक्ष हरजिन्दर ठाकुर, विभु कंवर, दिवेश, अक्षय, विलास, अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पौंग बांध विस्थापित परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी एक लाख रुपये तक सहायता

पौंग बांध विस्थापित परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा...

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी का मौका, 27 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में डिप्लोमा धारकों के लिए भर्ती...

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...