छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपित कार्यकारी प्राचार्य निलंबित

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

जिला शिमला के तहत सीमा कालेज में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सचिव (शिक्षा) ने बड़ी कार्रवाई की है। सचिव राजीव शर्मा ने कालेज के कार्यकारी प्राचार्य बृजेश चौहान को निलंबित कर दिया है। छात्रा के नाबालिग साबित होने के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेश में साफ है कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती है, कार्यकारी प्राचार्य एसईआरटी सोलन में सेवा देगा। इसके साथ ही उसे बिना सूचना स्टेशन छोडऩे की भी अनुमति नहीं है।

रोहड़ू के सीमा कालेज की एक छात्रा ने कार्यकारी प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में आडियो रिकार्डिंग भी हुई। छात्रा को किए फोन के दौरान प्राचार्य ने एक शिक्षिका के लिए भी अश्लील बातें कही हैं। कालेज के वुमन सेल के माध्यम से पुलिस तक मामला पहुंचा था।

हालांकि इस पूरे मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले कोटशेरा कालेज में भी एक ऐसा ही मामला सामने आ चुका है, जहां पर छात्रा ने कालेज के ही प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में भी शिक्षा सचिव ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया था। इसकी जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...