छह बार नेशनल स्तर पर बास्केटबॉल खेला, लेकिन नहीं मिली नौकरी, आज मोमोज बेचकर चला रही परिवार

--Advertisement--

छह बार नेशनल स्तर पर बास्केटबॉल खेला, लेकिन नहीं मिली नौकरी, आज मोमोज बेचकर चला रही परिवार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

नाहन की इंद्रा, जिन्होंने छह बार नेशनल स्तर पर बास्केटबॉल खेला, आज रोज़ी-रोटी के लिए संघर्ष कर रही हैं। खेल में भविष्य बनाने का सपना देखने वाली इंद्रा को इस खेल से कुछ खास नहीं मिला। अब वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए पति के साथ मोमोज और चाउमिन की दुकान चला रही हैं।

इंद्रा ने सिर्फ 11 साल की उम्र में पहला नेशनल मुकाबला खेला। उन्होंने महाराष्ट्र में अंडर-14 प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद राजस्थान, नागपुर और तमिलनाडु में अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में हिस्सा लिया। सीनियर नेशनल स्तर पर भी भोपाल, केरल और छत्तीसगढ़ में अपनी प्रतिभा दिखाई।

इसके अलावा, उन्होंने दस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्हें उम्मीद थी कि नेशनल खेलने के बाद सरकारी नौकरी मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। खेल के दौरान ही इंद्रा की शादी हो गई। आज वह तीन बच्चों की मां हैं। जब सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर फास्ट फूड की दुकान खोल ली।

इंद्रा बताती हैं कि इस महंगाई के दौर में परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, “बचपन से बास्केटबॉल खेलने का शौक था। छह बार नेशनल खेली, लेकिन कोई नौकरी नहीं मिली। अब फास्ट फूड की दुकान से परिवार चलाने की कोशिश कर रही हूं। अगर कोई छोटी-मोटी नौकरी मिल जाती, तो जीवन आसान हो जाता।”

इंद्रा चाहती हैं कि सरकार खिलाड़ियों के प्रति गंभीरता दिखाए। उन्होंने कहा कि नेशनल स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को नौकरी और अन्य सुविधाएं दी जानी चाहिए, ताकि उनका जीवन संघर्षमय न हो। इंद्रा जैसी खिलाड़ी, जिन्होंने राज्य और देश का नाम रोशन किया, आज एक साधारण जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...