चौधरी चंद्र कुमार बोले देश-प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार बेरोजगारी, महंगाई व भ्र्ष्टाचार के पहाड़ को चढ़ते हुए हांफी, अब मात्र सीटी ही मार रही

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पंडित

देश-प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार बेरोजगारी, महंगाई व भ्र्ष्टाचार के पहाड़ को चढ़ते हुए हांफ चुकी है तथा अब मात्र सीटी ही मार रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने जवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि जनता को तो डबल इंजन की सरकार नहीं दिख रही है।

उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन वाली रेल का एक डिब्बा जवाली में छूट गया है जिसके कारण जवाली के विकास को ग्रहण लग गया है। उन्होंने कहा कि जवाली में मात्र ठेकेदार ही सरकार को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर अभी हाल ही में गर्मी में कोलतार डाली गई थी जोकि उखड़ चुकी है जिससे सरकारी खजाने को बर्बाद किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसकी जांच करवाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हुई तो इसकी जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव गुरचरण सिंह, जिला संयुक्त सचिव गुरदेव सिंह सनोरिया, विवेक ठाकुर उर्फ लक्की, मनीष धीमान, पूर्व युकांध्यक्ष मनमोहन सिंह, शशि चौधरी, अक्षय, चरनजीत उर्फ अरुण इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...