चोरों ने दो घरों में लगाई सेंध, नकदी व गहने चुराए

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

कांगड़ा जिले के थाना पंचरुखी के तहत आती दियोग्रां पंचायत में वीरवार की रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाई। इस दौरान चोर नकदी समेत गहने चुरा ले गए।

चोरों ने रमेश कुमार व कमलेश कुमार के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर रमेश कुमार के घर से सोना व चांदी के आभूषण जबकि 15 हजार रुपये नकदी और कमलेश कुमार के घर से सोने की अंगूठी व मांग टीका चुरा ले गए। दोनों पीडि़तों ने थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।

पंचरुखी क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में अब तक पांचवीं चोरी हुई है, जबकि पुलिस की ओर से केवल पीडि़तों को आश्वासन ही मिले हैं। चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

वहीं, गदियाड़ा पंचायत प्रधान सरिता अवस्थी ने बताया कि पुलिस को अन्य राज्य के लोगों पर पैनी नजर रखी होगी और लोगों भी मुस्तैद रहकर पुलिस की मदद करनी होगी।

यहां हुई चोरियां

अभी तक हुई चोरियों में 15 दिन पहले अपर पंचरुखी निवासी विजय कुमार के घर में चोरी हुई थी, जिसमें 12 तोले सोना चोरों ने चुराया था। यह घटना दिनदहाड़े घटित हुई थी। इसके बाद गदियाड़ा पंचायत के बालू गांव में तीन दिन पहले ओंकार चंद व सुरजीत कुमार के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। ओंकार चंद रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। सुरजीत कुमार दिल्ली में रहते हैं और घर में कोई न होने का फायदा चोरों ने उठाया था।

लोगों में मचा हड़कंप

पंचरुखी क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के चलते लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि आए दिन किसी न किसी घर को चोर चोरी की वारदात के लिए निशाना बना रहे हैं। क्षेत्र के बाङ्क्षशदों ने पुलिस ने इन चोरियों के मामले में कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग उठाई है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

पंचरुखी थाना के प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है और जल्द चोर सलाखों के पीछे होंगे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...