चुवाड़ी: लाहडू चेकपोस्ट पर एक कार से पुलिस ने 6 मोरों की कलगी बरामद की

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी, भूषण गुरूंग

पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत लाहडू चेकपोस्ट पर एक कार से 6 मोरों की कलगी बरामद करने में सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब मुख्य आरक्षी विपन कुमार की अगुवाई में वाहनों की नियमित चैकिंग कर रही थी तो इस दौरान सलूणी से एक आॅल्टो कार अाई। जब इसकी तलाशी ली गई तो मोर पंख समेत इसमें से मोर की 6 कलगी बरामद हुई।

पुलिस ने वन्य जीव सरंक्षण की धारा 51 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 के तहत सलूणी के तीन तथा कुल्लू जिला के एक निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; देखें पूरी कार्यकारिणी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन हुआ, आशीष...

हिमाचल: हमीरपुर में 2 नाबालिग अचानक लापता, परिवार परेशान; पुलिस ने शुरू की तलाश

हमीरपुर में दो नाबालिगों के अचानक लापता होने का...