चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

--Advertisement--

शिमला, 4 जून – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में चार लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनमत ही सर्वोपरि है और वह इसका पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बड़ी मजबूती से यह चुनाव लड़ा।

उन्होंने उन मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उन्हें इन चुनावों में अपना महत्वपूर्ण मत दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने दायित्व से कभी भी पीछे नही हटी है और न ही कभी हटेगी। उन्होंने कहा है कि चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नही आये कहा क्या कमी रह गई इसकी समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने मनोबल में किसी भी प्रकार कोई कमी न करने का आग्रह करते हुए कहा है कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है इसलिए उन्हें किसी भी प्रकार से हतोत्साहित होने की जरूरत नही है।

प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में जीते सभी भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए  उम्मीद जताई  है कि वह जन आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश विधानसभा उप चुनावों में जीते कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भी बधाई देते हुए कहा है कि उनकी जीत से प्रदेश में कांग्रेस सरकार को ओर भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव के परिणाम से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोग पूरी मजबूती से कांग्रेस सरकार के साथ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...