चिट्टे की बड़ी खेप के साथ 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

दोनों ड्रग पैडलर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन के रहने वाले।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के साथ सटे पड़ोसी राज्य पंजाब के होशियारपुर से चिट्टे (हेरोइन) की बड़ी खेप लेकर आ रहे दो ड्रग पैडलर को गगरेट पुलिस ने करीब 41.50 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। दोनों ड्रग पैडलर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन के रहने वाले हैं। इनमें से एक फोटोग्राफर का काम करता है तो दूसरा बेरोजगार है।

गगरेट पुलिस ने दोनो आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।गगरेट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर से चिट्टे की बड़ी खेप हिमाचल लेकर आ रहे है। सूचना के आधार पर गगरेट पुलिस ने होशियारपुर-गगरेट मार्ग पर चौकसी बढ़ा दी।

इस दौरान होशियारपुर की तरफ आई एक स्कूटी (HP55-C-0287) को शक के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया।तलाशी लेने पर स्कूटी सवारों से एक पैकेट बरामद हुआ। इस खेप के मिलते ही ड्रग पैडलर युवकों ने स्वीकार किया है कि वे पहली बार ही इस खेप को लेने नादौन से होशियारपुर गए थे। जबकि जिस व्यक्ति ने यह माल खरीदा है उसकी सीधी डील होशियारपुर के ड्रग डीलर के साथ हुई थी।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र स्व. सुरेश कुमार व राकेश कुमार उर्फ शामू पुत्र कुलदीप चंद शर्मा निवासी बेला, तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। गगरेट पुलिस द्वारा चिट्टे की इतने बड़े पैमाने पर पकड़ी गई यह पहली खेप है।

उधर, इस मामले में पुलिस अब नशा माफिया के साथ होशियारपुर से ड्रग रैकेट चला रहे मुख्य सप्लायर की धरपकड़ करने के लिए नादौन व होशियारपुर में भी दबिश दे सकती है। डीएसपी डा. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...