
ज्वाली – अनिल छांगु
10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए युवकों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं बीडीसी हरसर-पनालथ विवेक जंडोरिया पुत्र सुरेश कुमार निवासी हरसर तथा सुभाष चंद्र पुत्र अजीत सिंह निवासी कैहरियां को गुरुवार को ज्वाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपी युवकों को 18 मार्च यानी दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि नारकोटिक्स टीम नूरपुर द्वारा बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर समलाना में उक्त दोनों युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। गुरुवार को दोनों आरोपी युवकों को जवाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि सख्ती से पूछताछ की जाएगी व सरगना को भी पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
