चारों लोकसभा सीटें जीत लेंगे राज्यसभा का बदला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर में हुई घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना क्यों हुई, क्यों यह अंजाम दिया गया, इसकी तह तक जाने के लिए एसपी को निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा मिले इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि घायल युवती के स्वास्थ्य का सारा खर्च भी सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा पर भी जुबानी हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले 14 माह में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के विकास की कोई बात नहीं की। उनके एक फोन पर एसडीएम, एक्सईएन सहित तमाम सारे अधिकारी लगा दिए जाते थे।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 14 माह में जो विकास कार्य हुए हैं, चाहे वह स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट हो या अन्य कार्य हो उनके लिए उन्होंने स्वयं मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला के लोगों ने सुधीर शर्मा को 5 सालों के लिए चुनकर भेजा था, लेकिन वह जल्दी ही बिक गए और भाजपा में चले गए।

हालत यह रही कि एक महीने तक प्रदेश से ही बाहर रहना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का ऑपरेशन लोटस बुरी तरह से असफल हुआ है। BJP महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी ऑपरेशन लोटस करना चाहती थी, लेकिन उसमें उन्हें सक्सेस नहीं मिल पाया। हालत यह है कि अब भाजपा के कार्यकर्ता ही परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास यदि बहुत पैसा है, तो जनता उनसे पैसा ले ले, लेकिन वोट अपने हिसाब से ही दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो छल बल से राज्यसभा की सीट चुराई है, उसका जवाब उन्हें लोकसभा की चार सीटें छीन कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...