दराट से हमला करने पर आरोपी को 1 साल जेल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

दराट से हमला करने की आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए माननीय न्यायालय ने एक साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कारावास के साथ ही तीन हजार रुपए जुर्माना राशि का भी भुगतान करना होगा। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दो महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

सोमवार को न्यायाधीश अनुलेखा कंवर की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। आरोपी महिला निवासी गांव समराला, डाकघर डिडवीं टिक्कर तहसील हमीरपुर को दोषी करार दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 26 जून, 2017 को शाम करीब सात बजे दोषी महिला ने पीड़ित पर दराट तथा डंडे से हमला किया था। इस मारपीट में पीडि़त को चोटें आई थीं।

बाद में यह मामला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज हुआ। पुलिस में माध्यम से मामला न्यायालय में पहुंचा। मामले में 14 गवाहों की गवाही हुई तथा मामले की पैरवी अतिरिक्त जिला न्यायवादी हमीरपुर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...