चरस के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, जानें पुलिस के हत्थे कैसे चढ़े आराेपी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मणिकर्ण पुलिस ने एक युवक और युवती काे 114 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मणिकर्ण-बरशैणी सड़क पर रास्कट के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक स्कूटी (पीबी 70एल-5557) को जांच के लिए रोका गया।

स्कूटी की तलाशी लेने पर उस पर सवार एक युवक और युवती के कब्जे से 114 ग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए युवक की पहचान अनुज (33) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी मकान नंबर 356, सरकारी मॉडल हाई स्कूल के पास, सैक्टर 29-ए, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

वहीं, युवती जिला सिरमौर के नाहन स्थित गुन्नू घाट की निवासी बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना मणिकर्ण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। प्रारंभिक तौर पर इसे नशे की तस्करी से जुड़ा मामला माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बरामद नशे की मात्रा व अन्य तथ्यों के आधार पर सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...