चम्बा , 15 जून – भूषण गुरुंग
जिला चम्बा की सर्पीली सड़को पर आए दिन कोई न कोई हादसा सामने आता ही रहता है। आज भी जिला चम्बा के न्यू बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर इस तरह का एक हादसा सामने आया है।

जिसमे दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे दोनों ही गाड़ियों की हालत खस्ता हो गई है। गनीमत ये रही की इस हादसे में किसी का भी जान माल का नुक्सान नही हुआ। गाड़ियों में सवार सभी लोगों को मामूली और हल्की चोटे आई है।
जिसे ही गाड़ियों की टक्कर हुई तो काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए और एम्बुलेंस के माध्यम से घायल हुए लोगों को चम्बा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।

