चम्बा: जिले के 40 रूटों पर दौड़ेंगी सरकारी बसें

--Advertisement--

Image

चम्बा, धर्म नेगी

एचआरटीसी ने चंबा-शिमला सुपरफास्ट बस सेवा सहित जिले के 40 रूटों पर सोमवार से बसें चलाने की तैयारी कर ली है।

 

हालांकि, बसों की संख्या सवारियों के हिसाब से बढ़ाई-घटाई भी जा सकती है। बहरहाल, सोमवार से बस सेवाएं शुरू करने के लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने कमर कस ली है। एचआरटीसी ने 80 चालकों-परिचालकों को चंबा डिपो में वापस बुला लिया है।

 

रोजाना बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते करीब एक माह से अधिक समय बाद फिर से सोमवार को जिले के सभी लोकल रूटों सहित चंबा-शिमला रूट पर सुपरफास्ट बस चलेगी। चंबा डिपो में कार्यरत सभी तकनीशियनों सहित अन्य मेकेनिकों को बसों की चेकिंग कर उनकी मरम्मत करने के निर्देश जारी हो चुके हैं।

बस स्टैैंड चंबा और एचआरटीसी की कार्यशाला में पार्क की गई सभी बसों को नियमित तौर पर सैनिटाइज तक करवाया जा रहा है। वहीं, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने भी सरकारी और निजी बस ऑपरेटरों को बसों को सैनिटाइज करने, 50 प्रतिशत क्षमता के नियम के तहत ही सवारियों को बैठाने, चालकों-परिचालकों के लिए मास्क की अनिवार्यता के बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में साफ चेताया गया है कि विभागीय टीमें समय-समय पर बसों की चेकिंग करेंगी।

निजी बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक आज 

निजी बस ऑपरेटर यूनियन चंबा के प्रधान रवि महाजन ने कहा कि सोमवार को बसें चलाने या न चलाने के विषय को लेकर रविवार दोपहर बाद तीन बजे बैठक होगी। इसमें यूनियन के प्रधान सहित समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद ही तय होगा कि सोमवार को बसें चलेंगी या नहीं।

 

आरएम चंबा राजन जम्वाल ने बताया कि चंबा-शिमला सुपरफास्ट सहित लोकल करीब 40 रूटों पर बसें चलाई जा सकती हैं। इसको लेकर एचआरटीसी प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बसों को रोजाना सैनिटाइज करवाया जा रहा है। चालकों-परिचालकों को वापस डिपो बुला लिया गया है। कहा कि बसों की संख्या सवारियों पर भी निर्भर करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...