चट्टान गिरने से बगडू पुल क्षतिग्रस्त, कई गांवों का कटा संपर्क, लोगों की बढ़ गई मुश्किलें 

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पूलन-खंणी पंचायतों को जोड़ने वाला बगडू पुल चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है। पूलन पंचायत और बगडू का संपर्क कबायली क्षेत्र भरमौर से पूरी तरह कट गया है।

आपको बता दें कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ दरकने लगे हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने से बगडू गांव के बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पूलन के पंचायत प्रधान ने भरमौर प्रशासन और लोनिवि से मार्ग बहाल करने की मांग की है। बंद हुई आवाजाही को बहाल करने के लिए लोनिवि की लेबर भेजी गई है।

एडीएम भरमौर संजय कुमार ने कहा कि रास्ता जल्द बहाल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...