इंदौरा – मोनू ठाकुर
इंदौरा क्षेत्र में अवैध खनन पर रोजाना कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यहां पुलिस विभाग द्वारा 2 पोकलेन मशीनें व 2 टिप्पर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए हैं।
इस बारे डिप्टी एसपी विशाल वर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली था कि चक्की खड्ड में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। इस पर पुलिस को बताए गए स्थान पर दबिश देने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त थाना प्रभारी डमटाल देवराज के नेतृत्व में पुलिस ने चक्की खड्ड में दबिश दी व मौके पर अवैध खनन में जुटी 2 पोकलेन मशीनों व 2 टिप्परों के मालिकों से 2.50 लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए।
बता दें कि 2 दिनों में पुलिस व खनन विभाग ने उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत अवैध खनन के विरुद्ध कारवाई करते हुए 2 पोकलेन मशीनें, 2 जेसीबी मशीनें, 8 टिप्पर व 7 ट्रैक्टर पकड़कर कुल 5.97 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल की है।

