चंबा: सुंडला में एक व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

--Advertisement--

Image

आखिर कब तक ऐसी घटनाएं होती रहेगी? क्यों नहीं थमता यह मौत का सिलसिला? दोस प्रशाशन को दे आम समाज को? आखिर यह चूंक होती कैसे हैं? हर दो महीने में चंबा जिला में होती हैं ऐसी घटनाएं! आखिर यह मामला क्या है?

धर्म नेगी, चुराह

सलूणी विकास खंड के दायरे में आने वाली पंचायत सुंडला में एक पुरुष की रहस्यमई परिस्थितियों में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पुत्र भागी राम उम्र 45 साल गांव डनूण डाकघर सुंडला वीरवार रात को 10 बजे अपने घर के लिए रवाना हुआ था।

परन्तु जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उस का इन्तजार करते और साथ में उसके मोबाइल पर भी संपर्क साधते रहे। उसके मोबाइल पर रिंग तो बज रही थी, परन्तु जवाब कोई नहीं मिल पा रहा था।

शुक्रवार सुबह 10 बजे वह अपने गांव से 500 फुट नीचे वैरा स्यूल नदी के किनारे रहस्यमई परिस्थितियों मृत अवस्था में शव मिला। ग्रामीणों ने इसके बारे में ग्राम पंचायत प्रधान दीपराज को सूचित किया। उसने इसकी सूचना पुलिस चैकी सुरंगानी को दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी साक्ष्य को जुटाये और मौत किस कारण से हुई इसकी सभी कोणों से जांच की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा भेज दिया।

अनिल की मौत की पुष्टि डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...