
चम्बा- भूषण गुरुंग
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार दोपहर करीब 11.14 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रही वहीं भूकंप का केंद्र पृथ्वी में 5 किमी नीचे था। भूकंप के बाद अब तक किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यहां बता दे कि प्रदेश में चंबा जिले में सबसे अधिक भूकंप आते हैं।
