चंबा में प्रियंका गांधी ने बोला PM मोदी पर हमला, कहा- ‘देवी-देवताओं के नाम पर मांग रहे वोट’

--Advertisement--

प्रियंका गांधी आज चंबा में जनसभा करेंगी, रैली को लेकर प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा के चलते रूट पर कम दिखेंगी निजी बसें

हिमखबर डेस्क

सोमवार को चंबा पहु्ंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर बीजेपी पर हमला बोला। ऐतिहासिक चौगान चंबा में होने वाली प्रियंका की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस रैली को ऐतिहासिक बनाकर न केवल कांग्रेस की चंबा में मजबूती का परिचय देना चाहती है ।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने चंबा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बात होती है तो प्रधानमंत्री बोलते हैं कि धन नहीं है, लेकिन खरबपतियों के लिए धन की कमी नहीं है। मोदी हिमाचल में पर्यटक की तरह आते हैं। उन्होंने पिछले वर्ष आपदा के समय हिमाचल की मदद नहीं की। वे हिमाचल को अपना घर बताते हैं, लेकिन आपदा के समय मदद करने से पीछे हटते हैं।

पीएम मोदी देवी देवताओं के नाम पर मांग रहे वोट- प्रियंका वाड्रा

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि हिमाचल सरकार गारंटी को पूरा करने में जुटी है। हिमाचल में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को गिराने की कोशिश की गई। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के अन्य सभी नेता सत्ता को अपने हाथों में रखना चाहते हैं। प्रधानमंत्री देवी-देवताओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

शिक्षा कर्ज होगा माफ

उन्होंने वादे करते हुए कहा कि 50 फीसदी नौकरियां महिलाओं को दिलाएंगे। शिक्षा पर लिया कर्ज माफ होगा। अग्निवीर योजना रद करेंगे। दस साल में जितनी बेरोजगारी बढ़ी, इतनी कभी नहीं बढ़ी थी। महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। एमएसपी पर कानून बनाएंगे और 30 दिन में किसानों के नुकसान का भुगतान करेंगे। मनरेगा को मजबूत बनाएंगे। शहरों में भी मनरेगा लाएंगे।

हिमाचल में बड़े संस्थान कांग्रेस की देन- प्रियंका गांधी

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हिमाचल के लोगों की सादगी और ईमानदारी से पूरे देश को सीखने की जरूरत है। हिमाचल के कई जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया। हिमाचल में जितने भी बड़े संस्थान खुले, वो कांग्रेस पार्टी की देन, भाजपा महज श्रेय लेती है।

चंबा चौगान में होने वाली सभा को लेकर कांग्रेस ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। स्टेज बनाने के साथ ही लोगों के बैठने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। 10 दिन पहले जहां सुल्तानपुर से लेकर चंबा शहर तक भाजपा के झंडे व बैनर दिखते थे, वहीं अब प्रियंका गांधी के आगमन पर सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड से लेकर चंबा चौगान तक कांग्रेस के झंडे व बैनर ही दिखने लगे हैं।

कांगड़ा में भी जमकर बरसी प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान से कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को साधने की कोशिश की। धर्मशाला के पुलिस मैदान में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद चंबी में सोमवार को प्रियंका गांधी की रैली की। वह यहां पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा व धर्मशाला उपचुनाव से प्रत्याशी देविंदर जग्गी के लिए समर्थन मांगा।

कांगड़ा में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के लिए सबसे सुंदर प्रदेश है और ये अपनी सभ्यता के लिए भी जाना जाता है। आपके बीच पहली बार इस मैदान से संबोधित कर रही हूं। हमारे परिवार ने हमेशा देश की व आपकी सेवा की।

यहां दो घटनाएं आपदा हुई। घर टूटे, पुल टूटे। नई-नई सरकार बनी थी कांग्रेस का एक एक मंत्री, मुख्यमंत्री, कार्यकर्ता एकजुट होकर सहायता में जुटे रहे। वहीं, पीएम मोदी भी कहते हैं कि हिमाचल घर हैं लेकिन यहां पर आए नहीं। हिमाचल से भाजपा के बड़े नेता नही आये।

विधायक खरीदने के लिए भेजी अटैची- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि दूसरी घटना में भाजपा ने सरकार को गिराने का प्रयास किया। विधायकों को यहां छिपाया वहां छिपाया, खरीद फरोख्त हुई। प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी होती है कि लोकतंत्र के लिए नैतिकता दिखाते पर उन्होंने विधायक को खरीदने के लिए अटैची भेजी। उन्होंने मीडिया को खरीद रखा है। भाजपा की विचारधारा नैतिकता सामने दिखने लगी।

प्रधानमंत्री पर्यटक की तरह चले जाते है पहाड़ और टूरिस्ट बनकर फ़ोटो खींचते हैं। संविधान बदलने व मंगलसूत्र चुराने की बात हो रही है और टीवी आपको कुछ और दिखा रहा है। महंगाई बढ़ गयी है। युवाओं को शिक्षित कर रहे हैं पर युवा बेरोजगार हैं।

अमेरिका का सेब सस्ता, अडानी का महंगा- प्रियंका गांधी

26 लाख करोड़ के लोन माफ करने के साथ ही अडानी को प्रॉपर्टी दे दी, हिमाचल में अडानी के कोल्ड स्टोर हैं। अमेरिका से आने वाला सेब सस्ता है, अडानी का महंगा। दस साल से धर्म का नाम लेकर सत्ता के लिए ये सरकार काम करती है। यहां हर तरह का माफिया हैं, इस पर कांग्रेस पार्टी ही रोक लगा सकती हैं। नेता ईमानदार हों तो माफिया पर नकेल डाल सकते हैं।

10 साल में बीजेपी बन गई दुनिया की सबसे अमीर पार्टी- प्रियंका गांधी

कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी है जो इन पर रोक लगा सकती है। हर स्तर पर देश में अत्याचार हुआ व महिलाओं की रक्षा नहीं हुई। 10 साल में ही भाजपा को दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बना दिया। वैक्सीन जिसने बनाई उससे 51 करोड़ का चंदा लिए। छापे मारकर चंदा इकट्ठा किया। गारंटी का काम कांग्रेस कर रही है। मोदी ने मनरेगा को कमजोर किया। कांग्रेस मनरेगा को मजबूत करेगी। शहर में भी मनरेगा लाएंगे। प्रधानमंत्री ने आपदा राहत को कोई पैसा नहीं भेजा। मुश्किलों में डालने का काम मोदी का है और मुश्किलों से बाहर निकलने का काम कांग्रेस का है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात

हिमख़बर डेस्क  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को...

हारचक्कियां में खुला टैक्सी यूनियन का ब्रांच ऑफिस

लपियाना में देवभूमि मां बगलामुखी टैक्सी मैक्सी यूनियन की...

“हिमाचल को 1500 करोड़ देने के लिए PM मोदी का आभार, लेकिन नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ”

शिमला - नितिश पठानियां पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से...