पुलिस ने पूर्व प्रधान के गैराज से बरामद की अवैध शराब की 68 बोतलें

--Advertisement--

पुलिस ने पूर्व प्रधान के गैराज से बरामद की अवैध शराब की 68 बोतलें

हिमखबर डेस्क

जैसे-जैसे प्रदेश में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे पुलिस की चौकसी भी सख्त हो रही है। हमीरपुर के सुजानपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति के गैराज से कई बोतलें शराब की बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जोलपलाही के पूर्व प्रधान किशोर चंद के गैराज से पुलिस ने छानबीन करते हुए 68 बोतल अंग्रेजी शराब जिसमें 57 बोतल ऑफिसर चॉइस और 11 बोतल मैकडॉवेल बरामद की है।

छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो गैराज के भीतर गते के कार्टून में यह शराब रखी हुई थी। इसके बाद गैराज मालिक से इस विषय पर पूछताछ की ओर कोई दस्तावेज दिखाने के लिए कहे तो वह मौके पर किसी भी तरह की कोई चीज पेश नहीं कर पाया मौके पर गई पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी मस्तराम नायक के बोल

थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने बताया सोमवार प्रातः यह कार्रवाई हुई है, जिसमें 68 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...