नाचन भाजपा को चुनावी वेला में लगा झटका, जागीर सिंह और उनकी धर्मपत्नी नारदू ने छोड़ा बीजेपी का दामन

--Advertisement--

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर किया स्वागत, बोले बीजेपी में हुई 30 साल पुराने वर्कर्स की अनदेखी

सुंदर नगर – अजय सूर्या

नाचन भाजपा को चुनावी वेला में झटका लगा है। मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के समकल गांव से संबंध रखने वाले जागीर सिंह ने अपने पूरे परिवार सहित भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस पार्टी का पट्टा पहनकर उनका कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर स्वागत किया।

जागीर सिंह और उसकी संपूर्ण परिवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान कांग्रेस नेता दामोदर सिंह चौहान और रमेश वालिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया। जागीर सिंह और उनकी धर्मपत्नी नारदु देवी का कहना है कि बीजेपी पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण बीजेपी पार्टी में उनकी अनदेखी हुई है और 30 वर्ष से बीजेपी पार्टी के साथ जुड़े थे।

जागीर सिंह और उनकी पत्नी कहना है कि एक सामाजिक कार्यकर्ता है बीजेपी पार्टी के साथ रात दिन एक किया। जब मुसीबत की घड़ी आई तो बीजेपी पार्टी ने हमारा साथ नहीं दिया हमारी कोई सहायता नहीं की।

नाचन विधायक विनोद कुमार और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर बैठे मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमारा कोई साथ नहीं दिया और कहा कि उनकी पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी का स्तर बड़ा है। इस कारण बीजेपी पार्टी से असंतुष्ट होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। जानकारी नारदू देवी और उनके पति जागीर सिंह ने दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...